वाइल्ड विजडम क्विज एवं ईको ट्रेल सम्पन्न

70 वे वन्यजीव सप्ताह
उदयपुर, 4 अक्टूबर। वन विभाग, डब्ल्यूडबल्यू एफ़ इंडिया एवं ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर द्वारा 70वें वन्यजीव सप्ताह के तीसरे दिन क्रोकोडाइल बाघदड़ा कांजेर्वेशन रिजर्व में स्कूल के विद्यार्थियों के लिये वाइल्ड विजडम क्विज एवं ईको ट्रेल सम्पन्न हुई। सहायक वन संरक्षक गणेशी लाल गोठवाल ने कांजेर्वेशन रिजर्व के बारे में जानकारी दी एवं अथितियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डबल्यू डब्ल्यू एफ़ इंडिया के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने किया। रेस्क्यू डिवीज़न के रेंजर गजेंद्र सिंह ने भी विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। वन्यजीवों के जानकार नवीन सिंह ने ईकोट्रेल में बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 345 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपवन संरक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के चौथे दिन 5 अक्टूबर को बर्ड पार्क गुलाब बाग मे बच्चों को पार्क विजिट करवाते हुए उन्हें विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की जानकारी दी जायेगी।

विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन
उदयपुर, 4 अक्टूबर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोगी तालाब में विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सी.एस. टाक ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास एवं कौशल विकास को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में सिविल, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 20 अभिनव प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए जिनमें प्रथम स्थान पर सुनील, परमवीर, जयेश, राहुल व कृष्णपाल तथा द्वितीय स्थान पर जैमिन पांचाल व तृतीय स्थान राजवीर ने प्राप्त किया। विजेता रहे छात्र 17 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट में भाग लेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!