हिंदुस्तान के सबसे बड़े महाकुंभ के समापन के शुभ अवसर पर मेवाड़ के लिए शुभकामनाओं का आशीर्वाद लेकर प्रयागराज संगम, काशी विश्वनाथ ,अयोध्या धाम से पूजा लेकर उदयपुर मेवाड़ में महंत श्री श्याम भारती महाराज चार मनी दस पंचनामी जूना अखाड़ा वाराणसी का स्वागत अभिनंदन चंपालाल जी धर्मशाला में संत महंतों की अगुवाई में किया गया , बजरंग सेना मेवाड़ के प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जहां से उनको शोभायात्रा के रूप में भद्रकाली मंदिर कालका धाम के साधिका राजराजेश्वरी खेरादीवाड़ा के यहां पामणा किया गया, जहां पर भजन संध्या के पश्चात प्रसादी का कार्यक्रम रहा,जिसमें महंत गुलाब दास महाराज, महंत इंद्र देवदास महाराज, रंगीला भेरुजी भोपाजी लाल सिंह कुमावत, हिंदू महासेना के किशोर बाबा,बजरंग सेना मेवाड़ के करणवीर सिंह राठौड़, हेमंत सालवी, ऋषभ सिंह गहलोत, चंद्र विजय सेना के वीरेंद्र सिंह यदुवंशी, करजाली सगस जी बावजी के जगदीश सिंह सांखला, हेमेंद्र सिंह सांखला, शिवसेना के रविराज सोनी, बलवंत सालवी, समाजसेवी महिलाएं सहित कार्यक्रम में उपस्थित थे
महाकुंभ से महंत के पधारने पर स्वागत
