जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई

उदयपुर, 27 अगस्त। नांदेश्वर फिल्टर प्लांट पर शट डाउन होने के कारण नगर उपखण्ड सप्तम प्रताप नगर क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता ने बताया कि नांदेश्वर फिल्टर प्लांट से गुरूवार को गांधीनगर और आम्रपाली कॉलोनी में होने वाली डायरेक्ट सप्लाई एक दिन आगे बढ़ाई गई है। इसी प्रकार 29 अगस्त को उच्च जलाशयों से न्यू भूपालपूरा उच्च जलाशय, प्रेम नगर, केशव नगर, कालिका माता, प्रताप नगर, यूआईटी टंकी, खेमपुरा टंकी, यूनिवर्सिटी टंकी आदि क्षेत्रों में प्रस्तावित जलापूर्ति भी एक दिन आगे बढ़ाई गई है।

जवाहर नवोदय के आवेदनों में त्रुटि सुधार 30 तक
उदयपुर, 27 अगस्त। जवाहर नवोदय विद्यालय मालवी, जिला- उदयपुर की कक्षा 6 (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार 30 अगस्त तक कर सकेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी 28 से 30 अगस्त तक विद्यालय की वेबसाइट पर त्रुटि-सुधार विंडो (करेक्शन विंडो) के माध्यम से अपने वर्ग, जाति, लिंग विकलांगता, परीक्षा का माध्यम इत्यादि जानकारी में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!