प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
उदयपुर, 7 जून। प्रदेश के जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) मंत्री सुरेश सिंह रावत 8 व 9 जून को उदयपुर यात्रा पर रहेंगे।
मंत्री रावत शुक्रवार शाम उदयपुर पहुंचेंगे और दोनों दिन प्रताप गौरव केन्द्र में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री श्री रावत का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा। वे 10 जून की सुबह 7.45 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
जल संसाधन मंत्री रावत 8 व 9 जून को उदयपुर में
