एक बार फिर से मोदी सरकार!, कहो दिल से मोदी जी फिर से, भारत माता की जय!’
भीलवाडा। राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार अभियान के मध्य नजर भीलवाडा शहर में विधायक अशोक कोठारी एंव पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर चुनाव प्रचार की शुरूआत की।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल जी तेली ने बताया कि देश की जनता 2024 में फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है, क्योकि एक कुशल नेतृत्व वाली मजबूत सरकार ही मजबूत निर्णय ले सकती है। 2014 में देश की जनता ने भाजपा की मजबूत सरकार को चुना जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए मात्र दस वर्षों में अनेक ऐसे काम किए जो पहले की सरकारें साठ सालों में भी नहीं कर पाई। मोदी सरकार ने हर वर्ग का कल्याण करते हुए अभूतपूर्व काम किए है जिससे देश मजबूत हुआ और विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा, अर्थव्यवस्था में भी आज भारत दुनिया के बडे देशों को पछाडकर टॉप फाईव देशों में पहुंच गया है। अबकी बार मोदी सरकार चार सौ के पार होगी। मोदी सरकार ने जनहित कार्यो एंव देश की अर्थव्यवस्था को काफी सुदृढ बनाने के साथ ही विश्व में भारत ने अपने नये आयाम स्थापित किये हैं, श्री तेली ने बताया कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान व पिछडे वर्गो को विभिन्न प्रकार की योजनाओ से जोडा हैं। फिर से मोदी सरकार बनने से देश सामाजिक, आर्थिक व अर्थव्यवस्था में काफी मजबूत होगा। इस दौरान दीवार लेखन में शहर विधायक अशोक कोठारी एंव पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली, उप सभापति रामनाथ योगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर दुदानी, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सांखला, बाबूलाल टाक, शिक्षा- विद देवेंद्र कुमावत, अंकित बांगड़ ,सत्यनारायण गूगड, हिमांशु शुक्ला, गोवर्धन सिंह की कटार, राजेश शर्मा, राजकुमार ईनाणी, प्रकाश नखवाल, आनंद चपलोत, अर्पित कोठारी, लादू लाल गुर्जर, गोपाल लोहार, प्रकाश नकवाल, सुनीता स्वर्णकार, लक्ष्मी कंवर राणावत, मधुबाला यादव, दिनेश सुथार, गजेंद्र सिंह राठौड़, ऋषभ पारीक, घनश्याम खटीक, बाबू प्रजापत आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी एंव पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में दीवार लेखन
