वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ने सीमा वेद को वृक्षम नारी सम्मान से किया सम्मानित

उदयपुर। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ने भारत की आजादी के महासंग्राम में मातंगिनी हाजरा प्रीति लता अंबिका चक्रवर्ती लक्ष्मी सहगल रानी चेन्नम्मा दुर्गावती देवी तारा रानी श्रीवास्तव सरोजिनी नायडू जैसी महिलाओं की उनके पराक्रम बलिदान की वीरगाथाकाल को 21000 फीट कपड़े पर लिखकर 70 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट में अपना नाम दर्ज कर चुकी डॉक्टर सीमा वेद को वृक्षम नारी सम्मान से नवाजा।
अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीक, सचिव यशवंत त्रिवेदी ने ताज, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया इस अवसर पर संस्थान के एग्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय, लविश चपलोत भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!