उदयपुर, 4 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा जिले में जारी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को उदयपुर के पेसिफिक विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को ईवीएम-वीवीपैट की प्रक्रिया व वोटर हेल्पलाइन एप से पंजीकरण के बारे में जानकारी दी और मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल के.के.दवे, फेकल्टी राहुल कुमार सहित 750 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।
पेसिफिक में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
