हेल्प डेस्क से लोगों को मिल रही जरूरी जानकारी, सेल्फ़ी स्टेंड का रहा क्रेज
राजसमंद 13 अक्टूबर। जिला प्रशासन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता गतिविधियां वृहद स्तर पर जिले में संचालित की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना और जिला परिषद सीईओ राहुल जैन हर एक गतिविधि को मॉनिटर कर रहे हैं। स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ राहुल जैन के निर्देशन में कुंवारिया में आयोजित हुए विशाल पशु मेले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेल्प डेस्क लगाई गई। पशु मेले में 15 अक्टूबर से मतदाता जागरूकता गतिविधियां शुरू हुई है जो मेले समाप्ति तक 19 अक्टूबर तक चलेगी।
मतदाताओं की जिज्ञासाओं का किया समाधान
मेले में स्थापित हेल्प डेस्क पर मतदाताओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया और उनको जरूरी जानकारी प्रदान की गई। कई मतदाताओं के मोबाइल में हाथों हाथ सी विजिल एप, वॉटर हेल्प लाइन एप, सक्षम एप आदि डाउनलोड कारवाई गई और उन्हें इसके उपयोग के बारे में समझाया गया। साथ ही मतदाताओं से वोट अवश्य करने और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।
सेल्फ़ी स्टेंड बना आकर्षण का केंद्र
मेले में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्थापित किया गया सेल्फ़ी स्टेंड आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहाँ आने वाले मतदाताओं ने सेल्फ़ी स्टेंड पर अपनी फ़ोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वीप सहायक नोडल प्रभारी महेंद्र सिंह झाला, कॉर्डिनेटर रामप्रकाश शर्मा, हरिओम सिंह, मुकेश आमेटा, शिवशंकर श्रीमाली, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे
