प्रकाशकों के लिए वर्चुअल कार्यशाला 11 को

उदयपुर, 8 जुलाई। भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा प्रेस सेवा पोर्टल और पीआरपी एक्ट 2023 के संबंध में जागरूकता के लिए राजस्थान के प्रकाशकों की वर्चुअल कार्यशाला 11 जुलाई को अपराह्न 3 बजे आयोजित की जाएगी। पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर के उपनिदेशक धर्मेश भारती ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश के सभी प्रकाशक गुगल मीट लिंक के माध्यम से जुड़ सकेंगे। इसमें प्रेस सेवा पोर्टल तथा पीआरपी एक्ट के तहत संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई
उदयपुर, 8 जुलाई। विद्युत निगम से प्राप्त सूचना के अनुसार एकलिंगपुरा पॉवर हाउस की विद्युत आपूर्ति आवश्यक कार्य के चलते बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इससे वाटर वर्क्स फीडर तथा कलड़वास फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी।
उक्त विद्युत व्यवधान होने के कारण नगर उपखंड सप्तम से उक्त क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी एवं एक दिन आगे बढ़ाई जाती है। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि कलड़वास गांव, केसरपुरा, दीवाली मगरी, वेसा मगरी, पावन वैली, पावन पुरी, अरिहंत विहार, जतिन आई टी आई, जोयडा श्याम नगर, रानी जी की बावड़ी, तलावा, पाराखेत, वाटर वर्क्स के कनेक्शन, कानपुर खेड़ा, मयूर वैली, कार्तिक नगर एवं एकलव्य एकेडमी क्षेत्र की जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!