“बेटी ब्याहो-बहू पढ़ाओ” के संकल्प के साथ विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव 

–चन्द्रशेखर मेहता 
उदयपुर/ विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ उदयपुर द्वारा आज बोहरा गणेश जी स्थित गणपति वाटिका में सावन महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विप्र फाउंडेशन (जोन-1A) की प्रदेश संरक्षक श्रीमती कुसुम शर्मा, विप्र फाउंडेशन महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक श्रीमती अर्चना शर्मा एवं विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती चित्रा मेनारिया के नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन की सभी पदाधिकारियों एवं विप्र समाज की महिलाओं ने मिलकर सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन की सभी शाखाओं की लगभग 125 महिला पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सावन महोत्सव कार्यक्रम में गीत प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता एवं पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नृत्य एवं पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही श्रीमती टीना पालीवाल एवं श्रीमती मिताली भट्ट को प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सावन उत्सव कार्यक्रम में भाग ले रही विप्र समाज की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज में विवाह संबंधी बढ़ रही सामाजिक विषमताओ को दूर करने के लिए “बेटी ब्याहो-बहू पढ़ाओ” का संकल्प लिया। सभी ने समय पर परिवार की अपनी बेटियों की शादी कर उसके आगे की शिक्षा ससुराल में पूरी हो और बहू को बेटी की तरह रखकर उसकी शिक्षा पूरी करने का संकल्प लिया। ताकि समाज में लड़के लड़कियों की शादी लेट होने पर जो सामाजिक विषमताए पैदा हो रही है, उसे दूर किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक श्रीमती कुसुम शर्मा ने की। कार्यक्रम में अर्चना शर्मा, संगीता व्यास, मीना पालीवाल, चंदा औदिच्य, मीरा शर्मा, मंजू त्रिपाठी, चंद्रकांता मेनारिया, मीना जोशी, मंजू शर्मा, चित्रा मेनारिया, स्वीटी दवे, निशा शर्मा, पूनम पालीवाल समेत सभी मुख्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भावना व्यास ने किया एवं श्रीमती अर्चना शर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!