75 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
नियमित रक्तदान से कैंसर का खतरा कम – प्रो. सारंगदेवोत
उदयपुर 25 अक्टुबर / आज देश में खून की कमी से लाखों मरीज अपना दम तोड़ रहे है उसी को ध्यान में रखते हुए, अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए बुधवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित हॉस्पीटल में लोक मित्र ब्लड बैंक के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, डीन प्रो. गजेन्द्र माथुर, डॉ. राजन सूद, डॉ. शैलेन्द्र मेहता ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजन सचिव रतन जोशी, हितेश सुथार ने बताया कि शिविर में एग्रीकल्चर महाविद्यालय, होम्योपेथी चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया जिसमें 75 रक्त वीरों ने रक्तदान किया एवं 200 से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि नियमित रक्तदान करने से व्यक्ति में कैंसर का खतरा कम हो जाता है, रक्तदान जीवन देता है – जीवन बचाता है। किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि रक्त ऐसी चीज है जिसे बनाया नही जा सकता। यह इंसान के शरीर में खुद ही बनता है। भारत में 5 करोड युनिट की आवश्यकता रहती हैै। शिविर में होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय की टीम द्वारा शिविर मे हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, रक्तचाप की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में लोक मित्र ब्लड बैंक के डॉ. राजेश, उदय लाल डांगी, सलमान कुरैशी, पुष्पा तेली, मनीष, नीशा, सोनू ने अपनी सेवाएॅ दी।
इस अवसर पर डॉ. बबीता रशीद, डॉ. लीली जैन, डॉ. अजीतारानी, डॉ. ध्वनि शर्मा, डॉ. निवेदिता, डॉ. नवीन विश्नोई, डॉ. संतोष लाम्बा, मनोज रायल, जगदीश शर्मा, श्रवण शर्मा, सहित अकादमिक, गैर अकादमिक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
यह जानकारी निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत ने दी।
