विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर होंगे विविध आयोजन

उदयपुर। मेन्टल हेल्थ फर्स्ट एड सर्विस संस्था की ओर से 9 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सौ फीट सोभागपुरा रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में दोपहर 2 बजे से विविध आयोजन किये जायेंगे।
संस्था की डॉ. अंजू गिरी ने बताया कि इस अवसर पर मानसिक हेल्थ, सोच, भावनाओं पर नियंत्रण पानें, किसी भी घातक बीमारी होने के बाद या पहले ख़ुद को ख़ुश कैसे रखें पर डॉ.शिल्पा गोयल और डॉ.ंअजू गिरी अपने विचार रखेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्विज़ राउंड,
श्रोता प्रश्नोत्तरी,गिफ्ट डिस्ट्रीब्यूशन,म्यूजिक राउंड आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!