उदयपुर, 01 अप्रेल, 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा प्रसार शिक्षा निदेशालय में प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर द्वारा क्रय किये ट्रेक्टरों का लोकार्पण आज 01 अप्रेल, 2026 को किया गया। उक्त चारो ट्रेक्टर विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द एवं प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय हेतु क्रय किये गये। इन नवीन ट्रेक्टरों का लोकार्पण कुलगुरू, डॉ. प्रताप सिंह, मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर द्वारा किया गया। कुलगुरू महोदय ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्रों के ट्रेक्टर हेतु बजट आवंटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा किया गया साथ ही बताया कि यह ट्रेक्टर कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रशिक्षणात्मक फार्म पर फसल बीज उत्पादन एवं फार्म के विकास को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में अत्यन्त सहायक सिद्ध होगा। इस लोकार्पण समारोह में कुलगुरू महोदय के साथ कुलसचिव, श्री अशोक कुमार, निदेशक डॉ. आर.एल. सोनी, प्रसार शिक्षा निदेशालय, भु-सम्पत्ति अधिकारी श्रीमती व्यास, अधिष्ठाता डॉ. मनोज कुमार मेहला, निदेशक अनुसंधान डॉ. अरविन्द वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ. रतन लाल सोलंकी, डॉ. सी.एम. यादव, डॉ. पी.सी. रेगर के साथ सम्बन्धित कर्मचारी व प्रसार शिक्षा निदेशालय के प्रोफेसर डॉ. राजीव बैराठी, डॉ. योगेश कनोजिया, प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं फार्म मशीनरी के समन्वयक डॉ. एस.एस. मीणा आदि उपस्थित थे।
निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आर.एल. सोनी ने ट्रेक्टर के लोकार्पण समारोह में पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया साथ ही बताया कि यह ट्रेक्टर टाफे, मेसी कम्पनी का था जो 46 एवं 50 एच.पी. के थे। साथ ही डॉ. सोनी ने कृषि विज्ञान केन्द्रों पर नये ट्रेक्टर क्रय करने हेतु बजट उपलब्ध करवाने के लिये निदेशक अटारी, जोधपुर डॉ. जे.पी. मिश्रा का भी आभार व्यक्त किया।
