यूनिसेफ टीम ने किया जिला वैक्सीन भण्डार का निरीक्षण

कोल्ड चैन व्यवस्था के रख-रखाव व रिपोर्टिंग सम्बन्धी कार्यो के संबंध में दिये निर्देश
भीलवाडा, 10 फरवरी। स्टेट व यूनिसेफ टीम के डॉ. मनीषा चावला एवं यूनिसेफ के श्री अभिषेक शर्मा, डॉ. मनीषा चावला ने शुक्रवार को जिला वैक्सीन भण्डार का निरीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि निरीक्षण उपरान्त यूनिसेफ से आए पदाधिकारियों ने जिला स्तर पर समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, पब्लिक हैल्थ मैनेजर, कोल्ड चैन हैण्डलर्स, डीपीएम, डीएनओ एवं यूपीएम एनयूएचएम की बैठक लेकर यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री अभिषेक शर्मा ने जिला स्तर पर वैक्सीन व कोल्ड चैन व्यवस्था के रख-रखाव व रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान जिले में कोल्ड चैन व ईविन सॉफ्टवेयर में बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान यूनिसेफ के पदाधिकारियों द्वारा कोल्ड चैन व्यवस्था के रख-रखाव व रिपोर्टिंग सम्बन्धी कार्यो की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश कार्मिकों को दिये। इस दौरान आर.सी.एच.ओ. डॉ संजीव शर्मा, राजेन्द्र पारीक सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

राजस्व मंत्री का भीलवाड़ा जिले का दौरा
भीलवाड़ा 10 फरवरी। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट 11 फरवरी शनिवार को प्रातः 9 बजे प्रतापपुरा से प्रस्थान कर विधानसभा क्षेत्र मांडल में करेडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पदयात्रा एवं मोहल्ले वाइज जनसुनवाई करेंगे तथा सायं 4 बजे ज्ञानगढ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करेगे तथा रात्रि विश्राम करेडा में करेंगे।
राजस्व मंत्री 12 फरवरी को प्रातः 10 बजे डूंगरी का देवजी, चिलेश्वर में सामाजिक समारोह में, प्रातः 11 बजे अति रूद्र व शतचंडी महायज्ञ में भाग लेंगे तथा दोपहर 1 बजे सुरास में राज्य स्तरीय मोंटेक्स बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे तत्पश्चात सायं 6 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!