(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, गांवो में किसानो को उन्नत कृषि तकनिकी की जानकारी देने के लिए तहसील क्षैत्र में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आईसीएआर की 113 अनुसन्धान संस्थाओ, कृषि विश्व विद्यालय, राज्य सरकार के विभागों, नवोन्मेषी किसानो ओर किसानों के उत्पादक संगठनों को एक मंच पर लाना है। सहायक कृषि अधिकारी छगन लाल कोटेड ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार को खेरवाड़ा ब्लॉक में 9 पंचायत में ग्राम पंचायत,पोगरा कला, सुंदरा, खाड़ी ओबरी, कारछा कला, भाणदा, जवास, सुलई, सूवेरी, बड़ला में अभियान के दौरान किसानों को खरीफ फसलों के साथ -साथ बाग़वानी ओर पशुपालन की आधुनिक तकनीक व मृदा नमूनों का संग्रहण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती,जैविक कीटनाशी जैविक उत्पादन के बारे में विभागीय विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञो की टीम और कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, सरपंच , उप सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत क्षेत्र के पुरुष एवं महिला कृषक मौजूद रहे।
