सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन सीधी भर्ती अन्तर्गत शारिरिक एवं प्रायोगिक परिक्षा प्रारम्भ -आयुक्त  

प्रतापगढ: राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रतापगढ़ सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन सीधी भर्ती के अन्तर्गत होने वाली शारिरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा आज से प्रारम्भ हो गई है ।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए टिन्डल सावन चनाल ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार सहायक अग्निषमन अधिकारी व फायरमैन की सीधी भर्ती के अन्तर्गत शारिरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर किया जाना है । जिस हेतु आज खेल मैदान पर शारिरिक परीक्षा का आयोजन राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किये गये अग्निषमन अधिकारी लोकेष गोठवाल, व आयुक्त नगर परिषद प्रतापगढ़ जितेन्द्रकुमार मीणा के समक्ष सम्पादित की गई जिसमे अभ्यार्थियों द्वारा अपनी-अपनी योग्यता का प्रदर्षन किया गया उक्त परीक्षा आगामी दिनो में भी निरन्त रहेगी ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!