उदयपुर। कांग्रेस के राष्टÑीय नेता राहुल गांधी के समर्थन में राष्टÑीय महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर आहुत प्रदर्शन में उदयपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
जंतर मंतर पर उदयपुर से महिला अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश के नेतृत्व में पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान राष्टÑीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष डिसूजा ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उदयपुर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
