कलक्टर ने किया स्काउटर, गाइडर, रोवर और रेंजर का सम्मान
उदयपुर, 2 मार्च। हाल ही में पाली जिले में सम्पन्न 18वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर आयोजन में भागीदारी निभाने वाले स्काउटर, गाइडर, रोवर और रेंजर का गुरुवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सम्मान किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक सम्मान समारेाह में कलक्टर मीणा ने एक दर्जन से अधिक स्काउटर, गाइडर, रोवर और रेंजर का सम्मान किया और उनके द्वारा राष्ट्रीय जंबूरी में दिए गए योगदान को अनूठा बताया। उन्होंने कहा कि सभी ने पूरी टीम भावना से कार्य करते हुए उदयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया है। कलक्टर ने आगे भी इस प्रकार के आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर सीओ स्काउट सुरेंद्र पांडे और गाईड सीओ विजयलक्ष्मी वर्मा ने बताया कि इस टीम ने द्वारा तैयार किया गया विशेष आकर्षक तोरण राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहा जिसकी जिसकी चहुंओर सराहना की गई। कलक्टर ने इस तोरण द्वार को तैयार करने वाली टीम के राधेश्याम मेनारिया, तेजशंकर चौबीसा, दशरथ सिंह चौहान, मदन लाल चौबीसा, थावरचंद कटारा, मन्ना लाल गमार, सुशील कुमार सेवदा, श्याम लाल पुरोहित, सुरेश कुमार प्रजापत व श्रीमती मनीषा दीक्षित को सम्मानित किया। इस दौरान स्काउट-गाइड के नन्दनी सेन, नाजिया खान, विशाल, ललित गहलोत, वैशाली आदि मौजूद थे।
8वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी में उदयपुर ने बढ़ाया गौरव
