उदयपुर। 3 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी का उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर तक बैठक कार्यक्रम तय हो गया है।
देहात जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि श्री चौधरी उदयपुर देहात की गोगुंदा विधानसभा के दोनो ब्लॉक गोगुंदा ए तथा गोगुंदा बी की संयुक्त बैठक 9 मार्च को प्रात 11.00 बजे लेंगे। इसी क्रम में दिनांक 10 मार्च को खेरवाड़ा विधानसभा के खेरवाड़ा ब्लॉक में प्रातः 11.00 बजे तथा ऋषभदेव ब्लॉक में दोपहर 2.00 बजे बैठक करेंगे। दिनांक 11 मार्च को झाडोल विधानसभा के झाडोल ब्लॉक में प्रातः 11:00 बजे एवम कोटडा ब्लॉक में दोपहर 2:00 बजे बैठक करेंगे।इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च को सलूंबर विधानसभा के सराड़ा ब्लॉक में प्रातः 11.00 बजे एवम सलूंबर ब्लॉक में दोपहर 2.00 बजे बैठक लेंगे। दिनांक 13 मार्च को उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के गिर्वा ब्लॉक में प्रातः 11.00 बजे तथा हिरणमगरी ब्लॉक में दोपहर 2.00 बजे बैठक करेंगे। देहात अध्यक्ष श्री चौधरी दिनांक 14 मार्च को वल्लभनगर विधानसभा के भींडर ब्लॉक में प्रातः 11 बजे और वल्लभनगर ब्लॉक में 2.00 बजे बैठक करेंगे। इसी क्रम में दिनांक 15 मार्च को मावली विधानसभा के मावली ब्लॉक में प्रातः 11.00 बजे और खेमली ब्लॉक में दोपहर 2.00 बजे तथा 16 मार्च को धरियावद विधानसभा के लसाडिया ब्लॉक में प्रातः 11.30 बजे बैठक करेंगे। बैठक में पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र के जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी, देहात जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक प्रभारी एवं सह प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवम ब्लॉक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवम मंडल पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, नगर निकाय अध्यक्ष, पार्षद, अग्रिम संगठनों/ विभागों /प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संपादित करने हेतु देहात जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्ति गए प्रभारी एवं सह प्रभारी को संबंधित विधानसभा एवम ब्लॉक में जाकर बैठक को संपन्न करवाने के लिए उचित दिशा निर्देश दे दिए है। यह सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी अपने-अपने प्रभार वाले ब्लॉक में बैठक की प्रस्तावित दिनांक से पहले जाकर संबंधित ब्लॉक में वरिष्ठ कांग्रेसजन और पदाधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे और अपनी रिपोर्ट देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष को देंगे।
