उदयपुर / डूंगरपुर, 25 जून (ब्यूरो). शहर के प्रताप नगर कॉलोनी में सोमवार को एक विवाहिता की सदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रतापनगर कॉलोनी में शादी के चौथे साल विवाहिता निधि पंचाल की संदिग्ध मौत हुई है। विवाहित का पति निशांत पंचाल बैगलोर में नौकरी करता है। उसके दो साल की बेटी है।

निधि पंचाल के पिता ने यशकुमार पंचाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार निधि पंचाल के पडौसी की सूचना मिली की उसकी बेटी गंभीर बीमार है। इस पर परिवारजन उदयपुर से मंगलवार सुबह डूंगरपुर पहुंचा। जहां पर डूंगरपुर मोर्चरी में निधि का शव मिला। निधि के पिता यशकुमार पंचाल ने आरोप लगाते हुए बताया की उसकी बेटी की शादी वर्ष 2020 में निशांत पुत्र प्रकाश पंचाल निवासी प्रतापनगर के साथ हुई थी। विवाह के बाद बेटी को उसका पति निशांत पंचाल, ससुर प्रकाश पंचाल, सांस इंद्रा पंचाल, ननंद जानवी पंचाल, प्रशांत पंचाल, तनवी पंचाल और बडी सांस लीला पंचाल दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा देते थे। इसके अलावा उसके लडक़ी होने पर उलेहना देते हुए लडक़ा नही पैदा करने पर प्रताडित करते थे। इस बात को लेकर मृतका के पिता यशकुमार पंचाल ने ससुराल पक्ष से कई बार समझाईश की थी। इसके बावजूद कोई सुधार नही हो रहा था। पुत्री ने वाट्सअप मैसेज के माध्यम से प्रताडित करने की जानकारी छोटी बहन जानवी को भी दी थी। उन्होंने पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वही इस मामले में ससुराल पक्ष की ओर से कोई जवाब नही आया। पुलिस ने मामला अनुसंधान में रखकर जांच शुरू कर दी। बेटी के शव को देखकर उदयपुर से कई लोग एकत्रित हुए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के पिता को सुपुर्द किया।
