उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर दुख व्यक्त कर हादसे में दिवंगत हुए यात्रियों को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। 13,जून। उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर दुख व्यक्त कर हादसे में दिवंगत होने वाले यात्रियों को श्रद्धांजलि दी।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अरुण टांक, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया। साथ ही हादसे में दिवंगत हुए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। एवं दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। साथ ही इस हादसे में हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी करी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!