डूंगरपुर, 18 जून(ब्यूरो)। ज़िले की सागवाड़ा पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करने के मामले में कारवाही की हैं। पुलिस ने मोरन नदी बजरी निकालते हुए दो ट्रैक्टर को पकड़ा है। साथी है में 2 आरोपियों भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन मामले में चितरी गाड़िया निवासी ट्रेक्टर चालक राहुल पिता राजेन्द्र पाण्डोर तथा कावेरी कुआ निवासी चालक श्पंकज पिता श्रवण बंजारा को ट्रेक्टर मय बजरी के जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
शराब पीकर उत्पात मचाने, पावर बाइक स्टंट करते 13 बदमाश गिरफ्तार
डूंगरपुर, 18 जून(ब्यूरो) धम्बोला पुलिस बदमाशों द्वारा पथराव करने के मामले के बाद अब पुलिस एक्शन मोड़ कर काम कर रही है। पुलिस उत्पाद मचाने और बाइक से स्टंट करने वालो के खिलाफ़ लगातार कारवाही कर रही है। इसी कड़ी में मंगवार को कोतवाली पुलिस ने शहर में शराब पीकर उत्पात मचाने व पावर बाईकों से स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर 1 चौपहिया वाहन व 2 पावर बाईके जब्त कर उत्पात मचाने वाले 13 बदमाशो को गिरफतार किया है। कोतवाली पुलिस ने शहर में पूराना बस स्टेण्ड पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालो व शहर डूंगरपुर के मार्गो पर पावर बाईकों से स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर 13 बदमाशो को गिरफतार किया।
बीमारी से तंग महिला में पशुघर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जालुकुआं गांव की घटना
डूंगरपुर, 18 जून (ब्यूरो) जिले के रामसागडा थाना क्षेत्र के जालुकुआं गंाव में बीमारी से तंग आकर एक महिला ने फंासी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस के अनुसार जालुकुआं निवासी जीवत पुत्र हकरा पंडवाला ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी नंदा (55) लम्बे समय से बीमार चल रही थी। जिसका काफी उपचार भी करवाया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नही हुआ। सोमवार रात परिवार केे लोगों के साथ नंदा ने खाना खाया तथा सोने चली गई। मंगलवार सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि पशुघर में नंदा का शव रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल नंदा के पीहर पक्ष को दी। इस पर पीहर पक्ष के लोग बडी संख्या में मौके पर पहुंचे। सूचना पर रामसागड़ा पुलिस भी पहुंची तथा मौका मुआयना कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
