खेरवाड़ा में दो, गोगुन्दा, उदयपुर एवं उदयपुर ग्रामीण में एक-एक नामांकन

विधानसभा आम चुनाव- 2023
उदयपुर, 2 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरूवार को उदयपुर जिले में पांच नामांकन दाखिल हुए। इसमें खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो तथा गोगुन्दा, उदयपुर एवं उदयपुर ग्रामीण सीट के लिए एक-एक पर्चा भरा गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि गोगुन्दा विधानसभा सीट के लिए सरिया (पीपरना) पोस्ट-रावछ तहसील गोगुन्दा हाल सायरा निवासी डॉ मांगीलाल पु़त्र सोमाराम गरासिया ने इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। खेरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए चकमहुड़ी डूंगरपुर निवासी डॉ सविता प्रकाशचंद्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में व तालाब फला मसारों की ओबरी निवासी विनोद पुत्र थावरचंद ने भारतीय आदिवासी पार्टी प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट के लिए विरिया जावर निवासी अमितकुमार खराडी पुत्र नानालाल ने भारत आदिवासी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। उदयपुर विधानसभा सीट के लिए खरोल कॉलोनी फतहपुरा निवासी गुणवन्ती राजेंद्र कुमार जोशी ने निर्देलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। उल्लेखनीय है कि नामांकन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से प्रारंभ हुई हैं तथा नामांकन की अंतिम तिथि 6 नवम्बर निर्धारित है। इसमें रविवारिय अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महिला कार्मिकों ने बांटे लोकतंत्र उत्सव आमंत्रण पत्र
कहीं रैली, कहीं क्विज, मेहंदी व पोस्टर स्पर्धाएं, मतदाता जागरूकता अभियान

विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले भर में विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में आंगनवाड़ी की महिला कार्मिकों ने पिछले चुनाव में न्यून महिला मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं को लोकतंत्र के उत्सव को लेकर आमंत्रण पत्र वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को 25 नवम्बर को अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इधर, मीरा कन्या महाविद्यालय में चुनाव संबंधी क्वीज प्रतियोगिता हुई। कॉलेज के नोडल अधिकारी एवं ईएलसी प्रभारी कुलदीप फड़िया एवं कैंपस एंबेसडर सुश्री भव्या आमेटा ने सहयोग दिया। स्वीप सेल जिला समन्वयक डॉ देवीलाल गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह एवं कवि अजातशत्रु उपस्थित थे। स्वीप सेल उदयपुर के हितेंद्र सोनी ने कॉलेज की छात्राओं को चुनाव संबंधी जानकारी के संबंध में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्रों को फॉर्म नंबर 6, फॉर्म नंबर 8 ,सी विजिल ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं मॉक पोल संबंधी इमेज एवं वीडियो दिखाकर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम सुमन मीणा एवं वैशाली अहारी, द्वितीय अंजली गांछा एवं ताहिरा फ़ज़ल तथा तृतीय स्थान पर सुमन एवं मोना रहे।
उधर, वल्लभनगर में रिटर्निग ऑफिसर श्रीमती हुकुम कुंवर के निर्देशन में हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी ने मतदाता की शपथ ग्रहण की। राउमावि रकमपुरा, राजकीय बालिका उमावि गिंगला सलूंबर, राउमावि बामनिया तथा उमाशंकर भट्ट ईंटाली खेड़ा में राउमावि ऊथरडा सलूंबर, राउमावि लोसिंग, गुरूनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं बीएनपीजी कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिताएं हुई। राउप्रावि बड़वाड़ा भानसोल मावली में बच्चों ने पूरी मतदान प्रक्रिया को नाटक द्वारा मंचित किया। एसबीएससी विद्यापीठ टीटी कॉलेज कानोड़ में जन जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं नवानिया पशु चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कार्यवाहक अधिष्ठाता डॉ एस के शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मावली में बैठक, हस्ताक्षर अभियान व रैली के माध्यम से आमजन को दिया मतदान अवश्य करने का संदेश
उदयपुर, 2 नवंबर। मावली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप गतिविधियो के तहत आम मतदाताओं को जागरूक करने हेतु पंचायत समिति सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले बूथ के बूथ लेवल अधिकारियों एवं विकास अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ग्राम विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजीविका, प्रोग्रामर नवीन कुमार मीणा आईटी विभाग, आदि के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ एवं मुख्य आयोजना अधिकारी पुनित शर्मा ने विस्तार से चर्चा की और इन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात कही।
पंचायत समिति परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के हस्ताक्षर अभियान बैनर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़, जिला सहायक स्वीप प्रभारी अधिकारी पुनित शर्मा ने हस्ताक्षर कर आम मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली से विद्यार्थियों को स्वीप रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मावली के मुख्य बाजार में समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं आम मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान दिवस 25 नवंबर को  मतदान अवश्य करने हेतु प्रेरित किया गया।  स्वीप रैली का समापन तहसील कार्यालय मावली में हुआ जहां स्वीप कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) रमेश चन्द्र वडेरा, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी खिंची, स्वीप कॉर्डिने

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!