दो दिवसीय स्वयं सिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी 2023 सम्पन्न

उदयपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई उदयपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वयं सिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी 2023 आज ओरबिट रिर्सोट में सम्पन्न हुई।
संस्था अध्यक्ष डॉ सीमा परीक ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था संरक्षक रजनी डांगी ,विशेष अतिथि प्रांतीय कार्यकारिणी से डॉ.नीता मेहता,मीनाक्षी श्रीमाली, मुख्य इकाई अध्यक्ष मनोज जोशी ने सभी एक्सीबीटर्स को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये।
संस्था सचिव रेखा रानी जैन ने बताया कि एक्सीबीटर्स और विज़िटर्स ने इस प्रदर्शनी को बहुत शानदार बताया और निकट भविष्य में भी इस प्रकार की ओर प्रदर्शनी आयोजित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में रश्मि पगारिया, डॉ चित्रा लड्डा, कांता जैन, करुणा मांडावत द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
रजनी डांगी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। डॉ.नीता मेहता ने सभी एक्सीबीटर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वयंसिद्धा नाम की तरह ही सभी ने स्वयं को सिद्ध किया हैं। मीनाक्षी श्रीमाली ने संस्था सदस्यों से अपील की कि इस तरह के आयोजन करते रहे। अंत में हिना पथिक ने आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!