लेकसिटी उदयपुर में पहली बार दो दिवसीय
बज़्म- सुरों की महफिल कार्यक्रम मंगलवार से होने जा रहा है। उदयपुर के स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाया गया संगीत का पहला ऐसा मंच,जो उभरते हुए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा। दो दिवसीय कार्यक्रम रोपण, प्रताप गौरव केंद्र के पास होंगे। कार्यक्रम के आयोजक निर्भय सिंह भाटी ने बताया कि शहर के नवोदित युवा कलाकारों को मंच देने का प्रयास है। दो दिवसीय कार्यक्रम में 16 से अधिक सिंगर और 50 से अधिक म्यूजिक आर्टिस्ट भाग लेंगे। मंगलवार को किरण जोशी,अकील शेख, कविश रिया भंडारी, मयूर पंजवानी, प्रियांक कश्यप, सोनू एंड कोमल,रागांश अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। वहीं बुधवार को पुनीत आर्य ,विदित मेघवाल,अंतरिक्ष,निखिल सुथार,बंदिश ,प्रतीक मेघवाल,ए.वी.लाइव वेगाबॉन्ड द बैंड अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
