प्रतापगढ़, 22 सितम्बर। श्री वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय विशाल मेला 23 व 24 सितम्बर को कुलमीपुरा ग्राम पंचायत द्वारा टाण्डा गांव के श्री वीर तेजाजी महाराज के मंदिर प्रागंण में आयोजित किया जाएगा।
गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि श्री वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय विशाल मेले के प्रथम दिवस 23 सितम्बर, शनिवार, रात्रि 8 बजे से श्री वीर तेजाजी महाराज की कथा होगी। दूसरे दिन 24 सितम्बर, रविवार को मेला में भव्य शोभा यात्रा निकालेगी व रात्रि 8 बजे से रंगारंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
