उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर व सेवा भारती चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में मल्लातलाई स्थित सेवा भारती चिकित्सालय में दो दिवसीय एक्यूपंक्चर शिविर आज सम्पन्न हुआ। जिसमें 82 रोगियों का उपचार किया गया।
क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता ने बताया कि शिविर में पुराने रोगी जैसे श्वंास, घुटना,सिर व कमर दर्द,रोगियों का एक्यपूंक्चर पद्धति विशेषज्ञ डॉ. बी.एल.सिरोया द्वारा सफलतापूर्वक उपचार किया गया। शिविर में सेवा भारती चिकित्सालय के प्रबन्ध निदेशक यशवन्त पालीवाल का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर गिरीश मेहता,सचिव एडवोकेट विवेक व्यास,लक्ष्यराजसिंह मेहता,हेमन्त मेहता,सत्यनारायण माहेश्वरी,डॉ.लुंकड़ का सहयोग रहा।
दो दिवसीय एक्यूपंक्चर शिविर सम्पन्न
