महान् गायक स्व. श्री मुकेश कुमार जी की 101वीं जयंती पर 101 गीतों द्वारा स्वरांजलि 21 जुलाई को

वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस के लिये उदयपुर के संगीत इतिहास में पहली बार इस तरह का रिकॉर्ड बनेगा : माधवानी

उदयपुर। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की भारतीय सिनेमा संगीत के महान् गायक स्वर्गीय मुकेश कुमार की 101वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के सांस्कृतिक मंच ‘सुरों की मंडली’ की ओर से आगामी रविवार 21 जुलाई को अशोका पैलेस, सौ फीट रोड, शोभागपुरा में स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी एवं कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि प्रस्तावित स्वरांजलि कार्यक्रम में सुरों की मंडली के सुर साधक 101 गीतों के द्वारा अपने महान् गायक मुकेश जी को सुरों की स्वरांजलि देकर सिनेमा में उनके योगदान को याद करेंगे।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने इस 101 गीतों के स्वरांजलि कार्यक्रम को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस में दर्ज करवाने के लिए इंटरनेशनल बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में आवेदन कर दिया है ।
इस प्रोग्राम में उदयपुर के संगीत प्रेमी अपनी उपस्थिति देंगे ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!