उदयपुर 14 मार्च। प्रादेशिक परिवहन विभाग उदयपुर के उडनदस्तों द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के राजकीय लक्ष्यों की पूर्ति हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत राज्य सरकार का वाहन कर नही जमा कराने वाले वाहनों, मोटरवाहन कानून एवं नियमों की पालना नही करने वाले, अवैध एवं ओवरलोड़ वाहनों के विरूद्ध लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही कर राजस्व लक्ष्य प्राप्त किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी, उदयपुर डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में विभागीय उडनदस्ता प्रभारी परिवहन निरीक्षक शकील अली द्वारा गत रात्रि कर नही चुकाने वाली डिफॉल्टर बसों, परमिट शर्तो का उल्लंघन करने वाली बसों, बिना परमिट तथा बिना कर चुकाये संचालित होने वाली बसों के विरूद्ध अत्यन्त प्रभावी कार्यवाही की गई। दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, मुम्बई इत्यादि मार्गो पर संचालित होने वाली अधिकांश बसों को जांचा गया। जिनमें से करीब 25 बसों के मोटर वाहन नियम विरूद्ध संचालित पायी जाने पर अत्यन्त प्रभावी कार्यवाही कर मौके पर चालान बनाकर, जब्त कर करीब 10 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।
Related Posts
-
उदयपुर में होली पर पुष्पा का हथौड़ा और ऑपरेशन सिंदूर
Udaipurviews10 minutes agoविभिन्न रंगों की कैप्सूल और गुलाल छोड़ने वाले कैन; बाजारों में सजे रंग और पिचकारियां गोपाल लोहार उदयपुर, 1 मार्च: रंगों के पर्व होली को लेकर शहर के बाजारों में उत्साह... -
उदयपुर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक ‘द फोर्ट अल्ट्रा’—हर मील इतिहास
Udaipurviews12 minutes agoउदयपुर, 1 मार्च: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि स्वरूप ‘द फोर्ट अल्ट्रा—हर मील इतिहास है’ अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सिटी पैलेस उदयपुर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक किय... -
युवा शक्ति राष्ट्र की धरोहर : राज्यपाल कटारिया
Udaipurviews17 minutes ago- बीजेएस का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न - बीजेएस जैन पावर कार्ड 4.0 लॉन्च - बीजेएस यूथ विंग की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न उदयपु... -
कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल,जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल……..
Udaipurviews19 minutes agoउदयपुर होलसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन एवं परमार्थ सेवा संस्थान द्वारा यशवन्त आंचलिया के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर एवं होली के रंग कवियों के संग कवि सम्मेलन आयोजित उदयपुर। उदयपुर हो... -
उदयपुर की बिज़नेस युवा महिला शक्ति का होगा सम्मान, 7 मार्च को सजेगा ‘बिज़ क्वीन अवार्ड 2026’ का भव्य मंच
Udaipurviews3 hours agoउदयपुर। झीलों की नगरी की सशक्त और स्वावलंबी युवा महिला उद्यमियों के सम्मान में आगामी 7 मार्च को एक ऐतिहासिक शाम सजने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर... -
बोलने में असमर्थ, इशारों से व्यक्त की मनोदशा
Udaipurviews3 hours agoसखी वन स्टॉप सेंटर ने संवेदनशीलता से निभाई जिम्मेदारी, परिजनों से मिलवाया उदयपुर। कभी-कभी खामोशी सबसे ज़्यादा दर्द बयां करती है। ऐसा ही एक मार्मिक मामला सामने आया, जब एक महिला बोलन...
