ट्रांसफॉर्मेटिव वर्कशॉपः मास्टेरिंग द आर्ट ऑफ एक्सप्रेशन का सफल समापन

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में ट्रांसफॉर्मेटिव वर्कशॉपः मास्टेरिंग द आर्ट ऑफ एक्सप्रेशन का आज सफल समापन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना और उन्हें व्यावहारिक कला तकनीकों से परिचित कराना था।
डॉ. रितु पालीवाल, डॉ. राशि माथुर और श्री गजाराम सिरवी के मार्गदर्शन में इस कार्यशाला को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस कार्यशाला के दौरान सोफिया जयपुरी ने छात्रों को मिट्टी और लकड़ी के आधार पर व्यक्तिगत फ्रिज मैग्नेट बनाने तथा कपड़े पर एक्रिलिक पेंट द्वारा विभिन्न टाई-डाई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस व्यावहारिक सत्र ने छात्रों को अपनी कलात्मक सोच को साकार रूप देने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार समारोह में कुसुम लोहार और आंचल भावसार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शीर्ष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही, विज्ञान प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम की आकर्षक मेजबानी आंचल ने की, जिससे पूरे सत्र में ऊर्जा और उत्साह बना रहा। समापन अवसर पर प्रियल जोशी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ ॠतु पालीवाल ने छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!