खेरवाड़ा, सेवा मंदिर एवं वन उत्थान संस्थान की ओर प्रखंड खेरवाड़ा के कोजावाड़ा एवं बावलवाडा में सामुदायिक वन संसाधन एवं प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण रखा गया जिसमें कुल 22 सीएफआरएमसी से 145 पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में प्रखंड समन्वयक नारायण जोशी ने वन संसाधन एवं प्रबन्धन कमेटियों से नियमित बैठक कर ग्राम की ग्राम सभा को मजबूत कर पंचायत के साथ मिलकर ईमानदारी से कार्य करते हुए सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए बताया। वन उत्थान से कीर्तन कुमार मीणा ने वन अधिनियम अधिकार पत्र,वित्तीय प्रबंधन, ग्राम सभा की शक्ति एवं वन संसाधन एवं प्रबंधन समितियां के कार्यों पर जानकारी दी। पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार अहारी ने पेशा एक्ट कानून पर जानकारी दी। सरपंच किशोर कृष्ण भगोरा ने ग्राम सभा मे भागीदारी बढ़ाने व ज्यादा से ज्यादा कार्यों के अनुमोदन करवाने के लिए बताया। प्राकृतिक संसाधन विकास प्रभारी मांगी लाल कसोटा ने वन अधिकार अधिनियम तथा पेशा एक्ट के तहत ग्राम की ग्राम सभा को मजबूत कर सामुदायिक वन संसाधन प्रबन्धन समितियों के कार्य आयोजन तैयार कर अनुमोदन ,क्रियान्वयन पर संवाद किया। प्रशिक्षण मे अर्जुन लाल तथा आर्मी कमांडो सुबेदार रिटायर कमल चन्द डामोर ने वन प्रबंधन के साथ बेहतर शिक्षा हेतु ग्राम की ग्राम सभा कर आसामाजिकता रोकने के लिए आगे आने पर बल दिया। कमांडो पूनम चन्द डामोर, कमांडो नवल चन्द खोखरिया ने भी विचार व्यक्त किए।
सामुदायिक वन संसाधन एवं प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण
