डीटीओ डॉ. शर्मा ने छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी
जीवन को सुरक्षित रखें और यातायात के नियमों का पालन करें :डीटीओ
राजसमंद 19 अक्टूबर। सेठ रंग लाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय, राजसमन्द में राज्य महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के अंतर्गत यातायात के नियमों से संबंधित सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुमन बडोला ने बताया कि संगोष्ठी की मुख्य वक्ता जिला यातायात मुख्य अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों को यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि हमें जीवन को सुरक्षित रखना है तो आज के जीवन का अभिन्न अंग यातायात को नियमों को पूरी तरह जानना होगा।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सही उम्र होने पर ही लाइसेंस बनवाएं, लाइसेंस बनने से पूर्व क्या-क्या आवश्यक होता है। तथा लाइसेंस नहीं होने पर आप पर कैसे जुर्माना लगाए जा सकता हैं। हेलमेट वाहन चलाते समय कितना आवश्यक होता है तथा इसके नहीं होने पर कितने भयंकर रूप अपने हमें अपने परिवार और आसपास के समाज में देखने को मिलते हैं।
डीटीओ ने कहा कि वाहनों का फिटनेस जांच समय-समय पर करवाया जाए। ठीक प्रकार से वाहन चलाते समय सड़क के किनारे लगाए गए बोर्ड के निर्देश को ध्यान में रखकर वाहनों को चलाएं। आवश्यकता से अधिक किसी भी वाहन में सवारी नहीं भरे तथा स्वयं भी इस प्रकार के वाहन में नहीं बैठे। नशा कर कभी वाहन न चलाएं। फोन का उपयोग नहीं करें। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना कितना आवश्यक है इसकी पूर्ण जानकारी रखें। इन सब नियमों का पालन कर हम स्वयं का, अपने परिवार का और हमारे समाज की सुरक्षा मजबूत कर सकते हैं।प्रारंभ में कार्यक्रम संयोजक डॉ. उषा शर्मा ने स्वागत किया। डॉ. विभा शर्मा ने ऊपरना ओढ़ाया। डॉ. संतोष भंडारी ने अपने जीवन से जुड़ी एक घटना बताते हुए उससे मिला सबक सड़क पर सचेत रहें बताया। निर्मला मीणा ने इस उपयोगी कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।