फोटोग्राफी कार्यशाला हेतु आवेदन का आज अंतिम दिन

ग्रीष्मकालीन बाल-नाट्य एवं लोक-नृत्य कार्यशाला हेतु आवेदन शुरू
उदयपुर, 19 मई। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से चार दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला 21 मई से आयोजित की जाएगी। साथ ही बच्चों में निहित कला प्रतिभा को मुखरित करने तथा ग्रीष्मावकाश के सदुपयोग के उद्देश्य से केन्द्र द्वारा शिल्पग्राम में लोक-नृत्य एवं बाल-नाट्य कार्यशाला का आयोजन दिनांक 1 से 20 जून 2024 तक किया जायेगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि फोटोग्राफी कार्यशाला में शहर के वरिष्ठ छायाकार राकेश शर्मा ‘राजदीप’ प्रतिभागियों को बेसिक जानकारी से प्रोफेशनल फोटोग्राफी टिप्स साझा करेंगे। इसके अलावा प्रतिभागी रोजाना पोर्ट्रेट, टेबल टॉप, स्टूडियो फोटोग्राफी और केंडिड शॉट्स के प्रेक्टिकल सेशन भी पाएंगे। अंतिम दिन पोस्ट प्रोडक्शन और ऑन स्पॉट फोटो कंपीटीशन अलग आकर्षण रहेंगे। सभी रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को केंद्र की ओर से आकर्षक सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। 24 मई तक चलने वाली कार्यशाला रोजाना सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक दो सत्र में आयोजित होगी। सीमित उपलब्धता वाली इस कार्यशाला के लिए 20 मई शाम 4 बजे तक गणगौर घाट स्थित बागोर की हवेली में केन्द्र द्वारा निर्धारित फॉर्म लेकर आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि केन्द्र द्वारा दिनांक 1 जून 2024 से शिल्पग्राम में 9 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बाल-नाट्य एवं लोक-नृत्य कार्यशाला का आयोजना किया जा रहा है। वरिष्ठ रंगकर्मी एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक श्री मनोहर तेली एवं वरिष्ठ लोक-नृत्य प्रशिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी आमेटा द्वारा बच्चों को बाल-नाट्य एवं लोक-नृत्य की बारीकियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जावेगा। साथ ही कार्यशाला के दौरान बाल-नाट्य एवं लोक-नृत्य की कृतियॉ तैयार की जावेगी जिनका प्रदर्शन समापन अवसर पर किया जावेगा। समापन 21 जून 2024 को दर्पण सभागार शिल्पग्राम में किया जावेगा। प्रवेश हेतु पंजियन शुल्क 200/- रू. मात्र निर्धारित किया गया है। कार्यशाला में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जावेगा। इच्छुक बच्चे निर्धारित फॉर्म केन्द्र से तथा केन्द्र की वेब साईट www.wzccindia.com से प्राप्त कर सकते है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!