उदयपुर 07 जुलाई / राजस्थान विद्यापीठ के संघटक उदयपुर स्कूल आॅफ सोशल वर्क, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च नई दिल्ली, एम जे स्कूल ऑफ यूमन डाइनैमिक्स, नई दिल्ली और सेंटर फॉर एक्सीलेंस, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय व्यक्तित्व विकास प्रयोगशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, सह अध्यक्ष डॉ महावीर जैन, पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त सतीश चंद्र जोशी, प्राचार्य डॉ अवनीश नागर, विभा जैन के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
अध्यक्षता करते हुए प्रो. संगदेवोत ने अपने बचपन के अनुभवों को साझा किया और प्रतिभागियों को बताया कि सफलता का कोई शोर्टकट नहीं होता। ग्रामीण पृष्ट भूमि एवं संसाधनों के अभाव में भी कड़ी मेहनत और लगन से जीवन मे सफलता के आयाम प्राप्त किये जा सकते हैं , जीवन मे जो भी लक्ष्य तय करें उसकी प्राप्ति के लिए उचित मार्ग एवं कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है, सुव्यवस्थित एवं सच्ची लग्न एवं मन से किए गए कार्य ही सफलता की ओर ले जाते हैं।
संयोजक विभा जैन ने बताया की उदयपुर के विभिन्न महाविद्यालयों के 20 विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तित्व विकास पर कार्य किया।
कार्यक्रम एम जे स्कूल ऑफ यूमन डाइनैमिक्स के मेन्टर एवं सेंटर फॉर एक्सलन्स के सह अध्यक्ष डॉ महावीर जैन के प्रखर मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ। प्रयोगशाला मे प्रतिभागियों ने अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों को धैर्य एवं साहस के साथ निपुणता से सामना करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सतीश चंद्र जोशी, पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त, भारत सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह की कार्यशाला व्यक्तित्व विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। समाज में अच्छे नागरिक एवं सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए यह शुरुआत ही अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है।
प्रारंभ में प्राचार्य डॉ अवनीश नागर ने इस कार्यशाला की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
संचालन डाॅ. सीता गुर्जर ने किया जबकि आभार सह आचार्य डॉ लालाराम जाट ने जताया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अकादमी कार्यकर्ता डॉ. सीता गुर्जर, डॉ. अनुकृति राव, डॉ प्रिंस पायस , निजी सचिव के के कुमावत सहित विधार्थी उपस्थित थे
