युवा पीढ़ी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जाना आजादी का इतिहास

तीन दिवसीय प्रदर्शनी का राष्ट्रगान के साथ समापन
हम सब मिलकर प्रयास करे तो देश को नई उॅचाइयों पर ले जा सकते है – तहसीलदार

धरियावद 01 मार्च  2023। अपने देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले सेनानियो से प्रेरणा लेकर यदि हम सब मिलकर प्रयत्न करे तो निश्चित ही देश को नई ऊचाईयों तक ले जा सकते है। हमे केवल शब्दो से नही अपने कार्यों एवं प्रयासो से सच्ची श्रृद्वांजली देकर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाना है। उक्त विचार तहसीलदार शान्ति लाल जैन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय-डूंगरपुर द्वारा जिला प्रतापगढ के ब्लॉंक मुख्यालय धरियावद पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे 27 फरवरी से जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर आज बुधवार को उपस्थित जन समुदाय को सबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा की पिछले 75 सालो में देश को  आगे बढ़ाने  के लिए सबने मिलकर प्रयास किया है। उन्होने कहा की सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचे जिससे उन्हे योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों के बारे में बताया।

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार जैन ने कहा की इस प्रदर्शनी से निश्चय ही आमजन के साथ-साथ युवा पीढी में जागरूकता की भावना विकसित होगी। उन्होने कहा की हर कार्यक्रम हमे कुछ ना कुछ सीख देता है उससे हमे सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर अतिथियो द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रारम्भ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार सहायक नरेश कुमार ने बताया की इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आजादी का अमृत महोत्सव के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कज्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके अलावा प्रदर्शनी स्थल पर बैक, महिला एवं बाल विकास विभाग, भारतीय डाक तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अपनी स्टॉल लगाई। उन्होने बताया की तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान आयोजित विभिन्न विषयों पर अनेक विभागो के अधिकारियों के व्याख्यान दिलवाकर योजनाओं की जानकारी दिलवाई गई, उसके अलावा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। उन्होने बताया की धरियावद ब्लॉंक मुख्यालय पर संचालित सभी सरकारी एवं निजी विधालयो एवं महाविधालयो के अलावा महिला एवं बाल विकास धरियावद परियोजना की आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगनियों  के अलावा  अनेक विभागों तथा संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!