मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड के सप्ताहिक विशेष  आयोजन का शुभारंभ मंजू सनाढ्य द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना से हुआ 

उदयपुर। मुख्य वक्ता के रूप में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संध्या गौड़ ने उपस्थित जनों को सफेद एवं काले मोतियाबिंद के कारण, लक्षण, उपचार तथा आई डोनेशन की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी| इस दौरान सदस्यों – नरेश शर्मा, अशोक चौबीसा, शीला चौधरी, नीता गर्ग आदि – द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उन्होंने धैर्यपूर्वक समाधान किया| मुस्कान कार्यकारिणी ने डॉ. गौड़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी सदस्यों की तरफ से उनकी लाभकारी प्रस्तुति पर साधुवाद दिया|
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि अगस्त माह जन्मे 12 सदस्यों का सम्मान डॉ. संध्या गौड़ के करकमलों से करवाया गया। साथ ही हाल ही में आयोजित पिकनिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अशोक चौबीसा, सनाढ्य जी, सपना वर्मा, इंद्रावत जी, अशोक जोशी, अजीत जी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 12 संस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांधा|
कार्यक्रम का कुशल संचालन महासचिव डॉ. नरेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सूरजमल पोरवाल के आभार अभिव्यक्ति व राष्ट्रगान से हुआ| अंत में सपना वर्मा ने नाश्ता वितरण में सहयोग किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!