(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, पटेल समाज चोखला की कार्यकारिणी का निर्वाचन अध्यक्ष कुरी चंद पटेल के नेतृत्व में सर्व समिति से संपन्न हुआ। रानी रोड स्थित पटेल छात्रावास परिसर में चोखला के समस्त पदाधिकारी एवं गांव के चयनित प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन के बाद नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष कुरी चंद पटेल ने बताया कि सर्वसम्मति से मोगा पटेल फुटाला वरिष्ठ सम्मानित व्यक्ति, अमृतलाल छोटा कारछा संरक्षक, भीमराज कोजावाड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नानालाल मोकरवाड़ा उपाध्यक्ष, गौतम लाल निचला थूरिया महासचिव, धूलेश्वर घाटी कोषाध्यक्ष, दीता राम महुदरा सह कोषाध्यक्ष, कांति लाल सुलई संगठन मंत्री, राजेंद्र कुमार केसरिया जी सह संगठन मंत्री, कोदर लाल पादेडी अध्यक्ष शिक्षा समिति, दीता लाल खेरवाड़ा अध्यक्ष निर्माण समिति, पदम लाल भाणदा अध्यक्ष संविधान समिति, दिनेश कुमार करावाड़ा, सूरजमल कोजावाड़ा, पदम लाल गुलाबपुरा को भी संविधान समिति में निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के बाद नवीन कार्यकारिणी की बैठक आहूत :कार्यकारिणी की गठन के पश्चात नई कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष द्वारा शाखाओं का वर्गीकरण करते हुए 1 से 5 तक शाखाएं घोषित की गई। पांचो शाखाओं के अध्यक्ष द्वारा समाज के उत्थान के लिए अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए गए। बैठक में छात्रावास परिसर का सीमांकन कर दीवाल बनाना, समाज का रजिस्ट्रेशन कराना, समाज के सुचारू संचालन के लिए विधान निर्माण करना एवं समाज सुधार में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए। बैठक में पटेल समाज बारां क्षेत्र डूंगरपुर में अंजनी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ में चोखला के सात प्रतिनिधियों को उपस्थिति देने हेतु अधिकृत किया गया। पूर्व कोषाध्यक्ष भगवती लाल थाना द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक के अंत में अध्यक्ष कुरी चंद पटेल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। समारोह का संचालन महासचिव गौतम लाल पटेल द्वारा किया गया।