उदय सागर में जाल में फसी कोको  नाम की जलकाक को सिविल डिफेन्स की मदद से एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी ने किया आज़ाद

उदयपुर। आज सुबह एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी उदयपुर की अध्यक्ष  डॉ माला मट्ठा के  पास जाना लेक रिसोर्ट लकड़वास से उदय सागर में एक कोको नाम की जलकाक के  जाल और कचरे में  फसी होने की सूचना आयी।  डॉ माला मट्ठा ने तुरंत संज्ञान लिया और सिविल डिफेन्स कण्ट्रोल रूम फ़ोन किया। कोको  का पंख और पांव जाल में बुरी तरह फस चूका था जिस वजह से वह सुबह से एक ही जगह पर थी उड़ नहीं पा रही थी न आगे जा पा रही थी। कैलाश मेनारिया उदय सागर में उतरे और कोको  को बाहर निकाला।  उसके पंख और पैरों से जाल को काटा और डॉ माला मट्ठा ने  कोको  के पंख और पैरों की चोट को लेकर पूरी तरह जांच करी।  कोको  स्वस्थ थी उसे वापिस उदय सागर में ही छोड़ दिया। कृपया झीलों और सागर को साफ़ रखे।  आपकी लापरवाही की सजा इन बेजुबानो को मिलती है। सिविल डिफेन्स से कैलाश मेनारिया,कपिल साल्वी,विजय नकवाल और एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी से डॉ माला मट्ठा और कमलेश तेली मौके पर मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!