उदयपुर। तेरापंथ महिला मंडल के मार्गदर्शन में तेरापंथ कन्या मंडल उदयपुर शाखा ने भाग्यरत्न सेवा संस्थान के प्रयोजकत्व में केंद्रीय कारागृह में राखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा – हम सभी इंसान है , इंसान – इंसान के बीच प्यार हो यही इंसानियत का सबसे बड़ा फ़र्ज़ है । तेरापंथ कन्या मंडल का बंदियों के बीच राखी उत्सव का आयोजन इस उत्सव की पवित्रता को बनाये रखने की प्रेरणा देगी ।
तेरापंथ महिला मंडल मंत्री श्रीमती ज्योति कच्छारा ने बंदियों को प्राणी मात्र के सम्मान के लिए तत्पर रहने की अपील की
कन्या मंडल संयोजिका ऋद्धि जैन ने स्वागत करते हुए कहा – आज हम बंदी भाइयों के बीच इस कार्यक्रम में उन्हें राखी बांध कर देश की सभी बेटियों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सौपने आये है ।
कार्यक्रम प्रायोजक भाग्यरत्न सेवा संस्थान संस्थापक भूपेन्द्र वक़ावत ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए रक्षा बंधन के इतिहास पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में कन्या मंडल की खुशी जैन,निशी चिपड, वंशिका कच्छारा,
आदि कन्याओं ने सभी क़ैदियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन की शुभ कामनाएँ दी आभार मण्डल सह संयोजिका निष्ठा पोरवाल में जताया मंच संचालन कन्या मंडल सहप्रभारी श्रीमती सोनिका जैन ने किया
