सिंधी युवा संगठन द्वारा आयोजित दस दिवसीय वर्क शॉप

उदयपुर।पूज्य जेकबआबाद पंचायत व हिरण मगरी सिंधी युवा संगठन के सयुंक्त तत्वावधान में शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन  मे दस दिवसीय निशुल्क वर्क शॉप चल रही है । हिरण मगरी सिंधी युवा संगठन के राहुल निचलानी ने बताया कि दस दिवसीय निशुल्क वर्क शॉप इसमें 135  विधार्थियो ने अपनी भागीदारी दी है, जिसमें योगा टीचर लक्षिता साधवानी , मेहंदी आर्टिस्ट भूमिका चावला ,  हेयर आर्ट आर्टिस्ट लवि बत्रा –  नेहल साहनी  , चॉकलेट प्रशिक्षक नीलम तलदार ,डांस टीचर स्वाती राजनी ,अँग्रेजी शिक्षका प्रज्ञा तलरेजा ,मेकअप  आर्टिस्ट जुही माटा की वर्कशॉप मे समाज की बेटियाँ अपनी रूचि वाले विषय पर अध्ययन कर रही हैं ।
पूज्य जेकबआबाद पंचायत अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि इस वर्कशॉप मे हर वर्ग के विधार्थी ने भाग लिया व यह वर्कशॉप आगे भी लगाए जाएंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!