आज यहां लगेंगे अस्थायी महंगाई राहत कैंप

डूंगरपुर, 15 मई/अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि 16 मई, मंगलवार को पंचायत समिति डंूगरपुर की ग्राम पंचायत सिदडी खेरवाड़ा, पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत सरोदा, पंचायत समिति आसपुर की ग्राम पंचायत वसंुुदर छोटी, पंचायत समिति सीमलवाड़ा की ग्राम पंचायत सीमलवाड़ा, पंचायत समिति बिछीवाड़ा की ग्राम पंचायत जालुकंुआ, पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत मुंगेड व साबला, पंचायत समिति चिखली की ग्राम पंचायत डंूगरसारण व पूनावाड़ा, पंचायत समिति गलियाकोट की ग्राम पंचायत जसेला, पंचायत समिति दोवड़ा की ग्राम पंचायत धावड़ी एवं पंचायत समिति झौंथरी की ग्राम पंचायत खरवर खुणिया में अस्थायी महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

विधायक ने लाभार्थियों से किया संवाद, सौंपे गारंटी कार्ड
डूंगरपुर, 15 मई/विधायक गणेश घोगरा ने सोमवार को डूंगरपुर और बिछीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में आयोजित महंगाई राहत कैंपों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया और मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। डूंगरपुर पं. स. के गांव सिदड़ी खेरवाड़ा और बिछीवाड़ा पं. स. के गांव जालुकुआ में विधायक को लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताई, तो उन्होंने हाथोंहाथ संबंधित विभागीय अधिकारी को आमजन की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने लाभार्थियों को स्थानीय भाषा में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कैम्प का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर खाद्य सुरक्षा पोर्टल शुरू होेने के संदेश गलत और भ्रामक – डीएसओ विपिन जैन
डूंगरपुर, 15 मई/सोशल मीडिया पर खाद्य सुरक्षा पोर्टल पंजीयन के लिए 13 से 28 मई तक खुलने से संबंधित संदेश पूरी तरह निराधार है।
जिला रसद अधिकारी, डूंगरपुर विपिन जैन ने बताया कि डंूगरपुर जिले के समस्त आमजन को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया पर 13 से 28 मई तक खाद्य सुरक्षा पोर्टल खुलने का संदेश प्रसारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस प्रकार का कोई भी निर्देश अथवा आदेश जारी नहीं किया गया है। अफवाहों पर ध्यान न दें। आगामी विभागीय आदेश तक खाद्य सुरक्षा पोर्टल बंद ही है।

खेलों के आयोजन के संबंध में बैठक आज
डूंगरपुर, 15 मई/राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की अनुपालना में ग्राम एवं शहरी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ऑलम्पिक खेल का आयोजन किया जाना है। इसका शुभारंभ 23 जून 2023 को प्रस्तावित है।
जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि खेलों के आयोजन के संबंध में बैठक 16 मई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में नियत तिथि एवं समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किये है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी राजीनामें से रिकार्ड प्रकरणों निस्तारण
डूंगरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान मंे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमान भंवर लाल बुगालिया के नेतृत्व में जिला विधिक प्राधिकरण ने राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दोनों जीते, कोई न हारा की संकल्पना के साथ किया गया। जिला न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमान भंवर लाल बुगालिया द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया।
वर्ष 2023 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले की मुख्यालय एवं तालुका पर स्थित न्यायालय, राजस्व न्यायालयों व अन्य विभाग में लंबित एवं प्री- लिटिगेशन श्रेणी के कुल मिलाकर रिकार्ड 72,976 प्रकरण निस्तारित हुए एवं कुल 55213996 राशि का अवार्ड पारित किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कुलदीप सूत्रकार ने बताया कि लोक अदालत के लिए जिला मुख्यालय एवं तालुका पर स्थित न्यायालयों की कुल 07 बैंचों का गठन किया गया, जिसमेें राजस्व अधिकारी ने भी लिया।
एवीवीएनएल उपभोक्ताओं को बकाया शुल्क में छूट प्रदान करते हुए राहत प्रदान की गई वहीं, अनेक प्रकरणों में बिजली उपभोक्ता किश्तों पर राशि जमा करानें पर सहमत होते हुए शेष राशि नकद अदा करते हुए पी- लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण कराया। जिला प्रशासन के सहयोग से कई राजस्व प्रकरणों का भी निस्तारण हुआ। जिला बार संघ की ओर से भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!