एक्सपो में तीसरे दिन एक जिला एक प्रोडक्ट सहित अन्य विषयों पर हुए तकनीकी सत्र

व्यवसाय में सफल होना है तो गुणवत्ता के साथ समझौता न करें और ग्राहक को भगवान समझें
उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री और पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ऑफ़ इंडस्ट्री’ द्वारा यूसीसीआई में पांच दिवसीय राजस्थान ट्रेड एक्सपो के तीसरे दिन टैक्रिकल सेशन के तहत एक जिला एक प्रोडक्ट (ओडीओपी) बिजनेस अपोरच्युनिटी फोर एमएसएमइस पर परिचर्चा का आयोजन हुआ।
परिचर्चा के मुख्य वक्ता शैलेन्द्र शर्मा, पी.एन. शर्मा एवं कपिल सुराना थे। इन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को परिचर्चा के माध्यम से सरकारी योजनाओं के बारे में बताया कि किस तरह से इन योजनाओं से उद्यमी जुड़ सकते हैं और इससे लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजनेस करने के केवल दो ही तरीके होते हैं पहला तो यह कि अपने उत्पाद की गुणवत्ता के साथ कतई समझौता नहीं करें। कोई भी उद्यमी चाहे मसालों का ही उत्पाद कर रहे हो लेकिन वह ऐसे हो कि वह आप अपने घर वालों को भी शुद्धता के साथ खिला सकें। दूसरा यह कि उद्यमी को हमेंशा कस्टमरों को भगवान मानना चाहिये, या उन्हें भगवान मान कर ही काम करना चाहिये।
जिन मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई उनमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री निर्यात वृद्धि अभियान, नियोजन से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने पर व्यय का 75 प्रतिशत अनुदान आवागन हेतु सहायता। अधिकतम तीन लाख रूपए प्रति वर्ष। इसका लाभ 2 वर्ष में एक बार लिया जा सकता है। उत्पाद सम्बन्धित प्रामाणिकरण हेतु व्यय का 75 प्रतिशत अनुदान जिसकी अधिकतम सीमा 50 लाख। आधुनिक तकनीक की प्रगति एवं उन्नयन हेतु व्यय का 75 प्रतिशत धिकतम 50 लाख। एक्सपोर्ट में वृद्धि हेतु ई कामर्स को प्रोत्साहन करने के लिए कुल फीस का 75 प्रतिशत पुनर्भरण अधिकतम सीमा दो लाख। रिप्स 2024 के तहत प्रथम बार निर्यात पर माल भाड़ा लागत का 25 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 25 लाख रू. तक। इसके अलावा अन्य प्रोत्साहनों में प्रोद्योगिकी सोफ्टवेयर के अधिग्रहण की योजना, गुणवत्ता प्रमाणन और मानकों में सहायता के लिए योजना, सतत प्रथाओं एवं नवीनीकरण ऊर्जा के लिए प्रोत्साहन योजना, एकीकृत कलस्टर विकास योजना के माध्यम से बुनियादी ढांचे का विकास, कौशल विकास के लिए पहल, विपणन सहायता के लिए योजना एवं ई-कोमर्स को बढ़ावा देने के लिए योजना पर भी चर्चा की गई।
इसके अलावा अन्य तकनीकी सत्रो ंमें सोनाली बायोगैस प्रा.लि.के निदेशक शबरीक दास कश्यप बायोगैस में एमएसएमई के लिये व्यवसायिक अवसरों पर,एमएसएमई के लिये क्रेडिट फेसिलिटी पर यस बैंक लि. के रामसिंह यादव व इण्डियन फिनेन्स मशीन के देवनारायण माली ने उपयोगी जानकारी दी। प्रारम्भ्ज्ञ यूसीसीआई के महासचिव पवन तलेसरा स्वागत उद्बोधन दिया। परिचर्चा के दौरान पीएचडी चेम्बर के राजस्थान प्रमुख आर.के.गुप्ता सहित यूसीसीआई के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!