उदयपुर। रोटरी क्लब सूर्या द्वारा आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बामाता उदयपुर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर एक वार्ता आयोजित की गई। मुख्य वार्ताकार रो. डा.देवेंद्र सरीन थे। इस अवसर पर लगभग पांच सौ पचास छात्राएं मौजूद थी।
डा.देवेंद्र सरीन ने सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा , सावधानियों व सर्वाइकल कैंसर निदान हेतु वैक्सीन के बारे में जानकरी दी । कार्यक्रम में छात्राओं से दी गयी जानकरी के विषय मे प्रश्नोत्तर किए व सही जवाब पर उन्हें क्लब द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए।
क्लब प्रेसिडेंट पूनम अग्रवाल ने छात्राओं को पौष्टिक आहार, शारीरिक स्वच्छता व योगा को दैनिक जीवन का हिस्सा बना कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्लब सदस्य रो.राजेन्द्र अग्रवाल, रो.ऋषि भसीन, रो.सुनीता शर्मा व रो.मोना भसीन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
अन्त में क्लब प्रेसिडेंट पूनम अग्रवाल ने रो.डा.देवेंद्र सरीन, स्कूल प्रधानाचार्या ,स्कूल प्रबंधन व क्लब सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
