अखिल भारतीय  मेवाड राजपूत महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर संपन्न

उदयपुर 04 जनवरी।अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा ट्रस्ट का वार्षिक सम्मेलन प्रतिभा सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर रविवार को महासभा के मुख्यालय कविता स्थित उदय राज भवन पर संपन्न हुआ।
महासभा के महासचिव पंकज सिंह कडेचा ने बताया कि समारोह के अध्यक्ष भंवर सिंह चदाना भुताला ने की। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह दसना, पूर्व अध्यक्ष एवं राजसमंद जिला परिषद सदस्य थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर कालू सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष भूर सिंह परमार, केसर सिंह तलादरा, बालसिंह रामा, जिला अध्यक्ष कुंभलगढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट लालसिंह परमार, ओमसिंह खरवड उदयपुर जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह चदाना, महासचिव पंकज सिंह कडेचा, कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह गहलोत, सह कोषाध्यक्ष नाहर सिंह आशापुरा, एम आर जे एस अध्यक्ष भंवर सिंह चदाना, गोगुंदा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, गिर्वा चौखला अध्यक्ष किशनसिंह परमार, वाकल अध्यक्ष खुमानसिंह बयाना, गोगुंदा अध्यक्ष अमरसिंह तलादरा चेनसिंह भादवीगुडा खमनोर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन सिंह परमार भाजपा राजसमंद जिला मंत्री बब्बर सिंह चदाना, खमनौर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केसर सिंह गौड़ उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष भंवर सिंह चदाना ने कहा की वैश्विक दौर में वर्तमान में बढ़नी प्रतिस्पर्धा के समय में समाज में शिक्षा बहुत जरूरी है। अगर अपने बालक बालिकाओं को शिक्षित करेंगे तो वह अपने पैरों पर अपने आप खड़े हो जाएंगे और दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
समारोह में समाज में सामूहिक विवाह अगले आयोजन के लिए अगले वर्ष करने का निर्णय लिया गया। समाज के दो भामाशाह श्री सूरत सिंह दसाना एवं कुकसिंह गौड़, सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए होने वाले खर्च की जिम्मेदारी वहन करने की घोषणा की।
समारोह में दसवीं एवं 12वीं एवं उच्च शिक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 298 युवक युवतियों एवं सरकारी सेवा में चयन होने वाले 56 युवाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में महासभा युवा संगठन अध्यक्ष दिनेश सिंह भादवीगुडा, बसंत सिंह बोरज, दीपसिंह, लक्ष्मण सिंह प्रतापपुरा गोपाल सिंह भारोडी, नाथु सिंह भंवर सिंह मादा अजय सिंह परमार के नेतृत्व में 102। यूनिट रक्तदान संग्रहित किया जाएगा
समारोह में सभी जिले के सभी चौखलों की कार्यकारिणी 15 दिनों में गठन करने के लिए निर्देश दिए गए।
समारोह को समाज की पहली महिला अधिकारी चेतना कंवर खरवड एवं आजीविका ब्यूरो में समन्वयक मंजू खरवड, बंशी सिंह फरारा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सुखाडिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर राजू सिंह दसाना, महासभा के तहसील उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह परमार, भगवत सिंह रामा, पूर्व थाना अधिकारी नाथू सिंह खरवड़ खमनोर, मंगल सिंह ढिकोडा, सायरा, नवल सिंह चदाणा, गोगुंदा, नाथू सिंह खरवड वाकल अमर सिंह गौड़ गिर्वा, शंकरसिंह बरवालिया, मुंबई उपाध्यक्ष छगन सिंह परमार, गोपाल सिंह चदाना फरारा,लाल सिंह तंवर सिसोदा प्रेम सिंह चदाना धोरण, शंकर सिंह खरवड, मावली संगठन मंत्री नारसिंह गौड़ हवाला खुर्द, प्रचार मंत्री भंवर सिंह खरवड़ रावलिया खुर्द, नारसिंह आशापुरा, प्रभु सिंह मारूवास, कालू सिंह महालक्ष्मी गोल्ड, डूंगर सिंह फरारा, शंभुसिंह सलोदा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर कालू सिंह परमार एवं महासचिव पंकज सिंह कडेचा ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!