फतहनगर। पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज ने अपने आराध्य गुरुदेव संत शिरोमणि श्री पीपा जी महाराज की 701वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई। आवरी माता शक्तिपीठ फतेहनगर प्रांगण में राजपूत धर्मशाला में नगर के सभी समाज बंधु व महिलाएं एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष सुरेशचंद्र सोलंकी ने कह जबकि मुख्य अतिथि कैलाशपुरी एकलिंग जी चोखला पटेल राजेश कनेरिया एवं साथ में लक्ष्मीलाल, फतेहलाल, कैलाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओ द्वारा पीपाजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। सभी आगंतुक महानुभावों का स्वागत सत्कार कार्यकारिणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संत शिरोमणि श्री पीपा जी महाराज की जीवनी एवं उनके उपदेशों पर लक्ष्मणलाल सोलंकी,मांगीलाल सोलंकी,बंसीलाल सोलंकी,दिनेश सोलंकी आदि ने उद्बोधन दिया। वार्षिक आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष रमेश सोलंकी ने प्रस्तुत किया। समाज महामंत्री मनोज पवार ने वर्ष भर आयोजित सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में समाज अध्यक्ष सुरेश चंद्र सोलंकी ने जयंती पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार गहलोत एवं प्रकाश देवड़ा ने किया।
फतहनगर के दर्जी समाज ने पीपा जयंती मनाई
