udaipurvoews

दिव्यांगों ने खेली होली

दिव्यांगों ने खेली होली

उदयपुर, 8 मार्च । नारायण सेवा संस्थान में पारम्परिक होलिका पर्व एक नये अंदाज में मनाया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगों और उनके परिजनों ने ढोल बजाते हुए नृत्य किया । संस्थान संस्थापक पूज्य कैलाश मानव के सानिध्य में दिव्यांगों ने गुलाल- अम्बीर लगाकर एक-दूसरे को मिठाईयाँ बांटी। सह संस्थापिका कमलादेवी ने दिव्यांग बच्चों को उपहार में खिलौने बांटे और महिलाओं के संग फागुन गाया । इस मौके पर उपस्थित साधकों ने खूब गुलाल उड़ाई और झूमते हुए एक दूसरे को बधाईयाँ दी।  --
Read More
error: Content is protected !!