राजसमंद: एनएच 162 ई भूमि अवाप्ति को लेकर लगेंगे शिविर
राजसमंद, 16 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 ई (चारभुजा-कुम्भलगढ-हल्दीघाटी-नाथद्वारा-मावली-भटेवर) टू लेन सडक निर्माण परियोजना के अन्तर्गत आने वाली भूमि अवाप्ति के संबंध में हितधारियों को मुआवजा भुगतान करने हेतु प्रकरण तैयार करने के लिए तहसीलवार केम्प (शिविर) आयोजित किये जाएंगे। संबंधित नायब तहसीलदार शिविरों के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। तहसील कुम्भलगढ में 18 व 19 अक्टूबर 2024 को चांबुआ सरजेला, मजेरा में, 21 व 22 अक्टूबर 2024 को दोवास, हमेरपाल, 23 व 24 अक्टूबर 2024 को ओडा, केलवाडा में, 25 व 26 अक्टूबर 2024 को कुंचोली, परमारों की भागल में, 28 व 29 अक्टूबर 2024 को वावदा, लखमावतों…
