बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की जांगिड ब्रदर्स प्रा.लि. पर हुई वर्क प्लेस विजिट, व्यापारिक बारीकियों को समझा
उदयपुर। भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के वर्क प्लेस विजिट प्रोग्राम के तहत बीसीआई उदयपुर का वर्कप्लेस एमबी कॉलेज ग्राउंड के सामने स्थित उदयपुर के सुप्रसिद्ध फर्नीचर उद्योग, जांगिड ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड पर हुआ। बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्क प्लेस विजिट के दौरान बीसीआई के सदस्यों ने कंपनी के शोरूम एवं व्यवसायिक परिसर का सघन निरीक्षण कर फर्नीचर निर्माण की जटिल कार्यप्रणाली और आधुनिक उत्पादन तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि जांगिड ब्रदर्स की गुणवत्ता, उच्च मानक और अनुशासित टीमवर्क आने वाली पीढ़ियों के लिए एक…
