टीएसी सदस्य पंड्या ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

उदयपुर, 7 फरवरी। राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद व राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत उदयपुर से डूंगरपुर जिले को जोड़ने वाले राठौड़ा सोम नदी पर संगमेश्वर महादेव तक उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय 15 मार्च 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। पंड्या ने बताया कि कुल 25.55 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस पुल से दोनों जिलों की पंचायत समिति, सराड़ा, सेमारी, सलूंबर, आसपुर, झल्लारा, दोवड़ा, डूंगरपुर तथा सागवाड़ा के लोगों को राहत मिलेगी और लगभग 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर कम होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!