उदयपु, 7 मई। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत जज्बा वीरा द्वारा बुधवार को चिकित्सालय में पोषाहार का वितरण किया।
केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प की कड़ी में केन्द्र की सदस्याएं बुधवार को अम्बामाता स्थित सेटेलाईट हॉस्पीटल पहुंची जहां चिकित्सालय में भर्ती सात गभर्वती एवं नवप्रसूताओं को पोषाहार का वितरण किया। पोषाहार में घी, गुड़ एवं गोले का किट बनाकर दिया गया। इस अवसर पर डॉ. वंदना पाटीदार ने दुग्धपान की महत्ता बतलाते हुए सभी नवप्रसुताओं व गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मां का दूध नवजात बालकों के लिए अमृत समान होता है। पोषाहार वितरण में सचिव सुमन भंडारी, अशोक बाबेल, रेणु बाबेल, साधना कोठारी, सरोज बापना, कल्पना सिंघवी, सपना मेहता, रानी सौलंकी, रेखा पूर्बिया, नूरजहां मंसूरी, सुशील सिंघवी व तृप्ति झा का विशेष सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि केन्द्र द्वारा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत 41वां सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जज्बा वीरा द्वारा पोषाहार का वितरण
